फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: मार्च में अमृतसर एयरपोर्ट से लंदन और बर्मिंघम की उड़ानें, पंजाब और पड़ोसी राज्यों के लोगों को मिलेगा फायदा

Tue, 01 Mar 2022 12:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

समर शेड्यूल में अमृतसर एयरपोर्ट से लंदन की तीन और बर्मिंघम की दो उड़ानें शुरू होंगी। 27 मार्च 2022 से शुरु होने वाले समर शेड्यूल के मुताबिक लंदन एयरपोर्ट से हर शनिवार, रविवार और सोमवार को फ्लाइट उड़ान भरेगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्च के अंतिम रविवार यानी 27 मार्च से श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लंदन और बर्मिंघम की पांच नई उड़ाने शुरु होंगी। इनमें तीन फ्लाइट अमृतसर से सीधे लंदन और दो सीधे बर्मिंघम भारत सरकार के एयर बबल प्रोग्राम के तहत जाएंगी। लंदन और बर्मिंघम के लिए शुरू होने वाली इन नई उड़ानों का फायदा पंजाब के लोगों को ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य के लोगों को भी होगा, क्योंकि इन उड़ानों के शुरू होने के बाद दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। 

विज्ञापन


कोरोना संकटकाल के दौरान अमृतसर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमानों की संख्या में गिरावट आ गई थी। उड़ान कम होने की वजह से अमृतसर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्रियों की कमी में भारी गिरावट आई थी। कोरोना संकटकाल के दौरान भारत सरकार के एयर बबल प्रोग्राम के तहत ही एयर इंडिया के विमानों ने विदेश में फंसे भारतीयों को लाने में अहम भूमिका निभाई थी। अभी तक यहां से दुबई के अलावा कुछ घरेलू उड़ानें ही  जारी थीं। 

लेकिन इस बार समर शेड्यूल में अमृतसर एयरपोर्ट से लंदन की तीन और बर्मिंघम की दो उड़ानें शुरू होंगी। 27 मार्च 2022 से शुरु होने वाले समर शेड्यूल के मुताबिक लंदन एयरपोर्ट से हर शनिवार, रविवार और सोमवार को फ्लाइट उड़ान भरेगी और प्रत्येक रविवार, सोमवार और मंगलवार को अमृतसर एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरेंगी। जबकि मौजूदा वक्त में यहां से एक-एक फ्लाइट ही उड़ान भरती है। 

समर शेड्यूल में कुछ नई उड़ानों के शुरू होने का पता चला है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने नई उड़ानों को लेकर सभी व्यवस्था पूरी कर ली है लेकिन अभी तक समर शेड्यूल नहीं आया है। शेड्यूल के आने के बाद ही नई उड़ानों के बारे में पुख्ता और सही जानकारी दे सकेंगे। वीके सेठ, निदेशक, श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमृतसर।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें