फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 अगस्त से शुरू होगी लंदन के लिए उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
यूके सरकार की ओर से इंडिया को रेड जोन से हटा कर एथर सूची में डाले जाने के बाद 17 अगस्त 2021 से लंदन के हीथरो एयरपोर्ट के लिए दोबारा से उड़ान शुरू होगी। यह जानकारी फ्लाई अमृतसर इनिशिएटिव के ग्लोबल कनवीनर और अमृतसर विकास मंच के ओवरसीज सचिव समीप सिंह गुमटाला ने दी।
विज्ञापन

गुमटाला ने बताया कि एयर इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक अमृतसर और लंदन हीथरो के बीच सप्ताह में एक सीधी उड़ान चलेगी। यह फ्लाइट लंदन से 16 अगस्त सोमवार को दोपहर 12.30 बजे श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्टल के लिए उड़ान भरेगी, जो मंगलवार की रात 1.10 बजे यहां पहुंचेगी। यही फ्लाइट मंगलवार की सुबह 3.10 बजे अमृतसर से लंदन के लिए रवाना होगी।
इस उड़ान शुरू होने से कई लोगाें को फायदा मिलेगा। लोगों को फ्लाइट लेने के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, राजासांसी केडायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि भारत सरकार की ओर से यह सेवा एयर बब्बल स्कीम के तहत शुरू की जा रही है। 17 के साथ बाद 24 और 31 अगस्त को लंदन के लिए सीधी फ्लाइट जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनके पास अगस्त माह का शेड्यूल है, जबकि सितंबर या उसके बाद की अभी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें