विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे 5.30 लाख
- महिला सहित पांच ट्रेवल एजेंटों पर मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.30 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। रामबाग थाना पुलिस ने महिला सहित पांच ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
होशियारपुर के गांव गुरु का कोटला निवासी विक्की शर्मा ने पुलिस को बताया कि रामबाग निवासी गुरबीर सिंह, राजबिंदर कौर, पंकज, खोखर और राजबीर सिंह ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.30 लाख रुपये ठगे हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय पहले आरोपियों से मिला था। आरोपियों ने कहा कि यदि वह छह लाख रुपये का बंदोबस्त कर ले तो उसे कनाडा में नौकरी दिलवा सकते हैं। उसने किसी तरह से 5.30 लाख जमा कर आरोपियों को दे दिए। आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए।