फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में रेल ट्रैक पर किसानों का धरना जारी, श्वेत मलिक, हंसराज हंस की कोठी का किया घेराव

Thu, 01 Oct 2020 01:00 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर/अमृतसर/ चंडीगढ़
विज्ञापन
किसानों का रेल रोको आंदोलन जारी। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब में नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। किसानों, मजदूरों ने बुधवार को फिरोजपुर, अमृतसर में रेल ट्रैक पर धरना दिया और कारपोरेट घरानों के उत्पादों को फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। किसान जत्थेबंदियों ने राज्य सरकार से उनके आंदोलन के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका वापस लेने की मांग की है। उधर, किसान जत्थेबंदियों ने भाजपा सांसद श्वेत मलिक, हंसराज हंस और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की कोठी का घेराव किया।

विज्ञापन


बुधवार को अमृतसर में किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। उनके साथ महिलाएं व नौजवान भी रेलवे ट्रैक पर बैठे। कॉरपोरेट कंपनियों के सिम व पोस्टरों को आग लगाकर कृषि कानूनों का विरोध किया। गांव देवीदासपुर के रेलवे ट्रैक पर धरने के कारण अमृतसर स्टेशन से बुधवार को भी किसी ट्रेन का आवागमन नहीं हुआ। 

उन्होने घोषणा की है कि एक अक्तूबर से वे एक कॉरपोरेट कंपनी के पेट्रोल पंप, ऑफिसों और स्टोरों के बाहर भी धरना लगाएंगे।  संगरूर में गांव घराचों की पंचायत ने ग्राम सभा की बैठक में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। उसमें आप सांसद भगवंत मान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गुरदासपुर में वकीलों ने निकाला रोषमार्च 
गुरदासपुर में जिला बार एसोसिएशन भी खुलकर किसानों के समर्थन में आ गई। वकीलों ने जिला कोर्ट कांप्लेक्स से रोष मार्च निकालकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम पर डीसी को मांगपत्र सौंपा। जालंधर में किसान संगठनों ने पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया और भाजपा सांसद हंसराज हंस की कोठी का घेराव किया। 
 
पंजाब भाजपा प्रधान और सांसदों के घरों का करेंगे घेराव: बैंस
कृषि कानूनों के खिलाफ केंद्र सरकार का विरोध कर रही लोक इंसाफ पार्टी ने पंजाब भाजपा प्रधान, गुरदासपुर से लोकसभा सांसद सनी देओल, होशियारपुर से सांसद सोम प्रकाश, राज्यसभा सांसद और पूर्व पंजाब प्रधान श्वेत मलिक के घरों का घेराव करने का एलान किया है। बुधवार को लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस लुधियाना में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता इन नेताओं के घरों के बाहर प्रदर्शन करेंगे, ताकि केंद्र सरकार पर कानून में बदलाव के लिए दबाव डाल सकें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें