फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में लिफ्टिंग में सुस्ती से आढ़ती-किसान निराश

Thu, 05 May 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गेहूं - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
अनाज मंडियों में आढ़तियों की ओर से किसानों की लिफ्टिंग संबंधी दी जा रही दुहाई का सरकारी खरीद एजेंसियों पर कोई प्रभाव नहीं हो रहा है। इससे जिले के कुल 56 खरीद केंद्रों में 517,588 टन खरीदे गेहूं में से 245,060 टन गेहूं की लिफ्टिंग अब भी ठंडे बस्ते में है। 
विज्ञापन


तरनतारन, कैरों, खडूर साहिब, चोहला साहिब, पट्टी, वल्टोहा, खेमकरण, श्री गोइंदवाल साहिब, झब्बाल, भिखीविंड, गंडीविंड, सुरसिंह, फतेहाबाद, हरिके पत्तन, सरहाली खरीद केंद्रों में लिफ्टिंग भले शुरू हुई हैं लेकिन सुस्ती के कारण आढ़तियों और किसानों में रोष है।

जिले में कुल 56 खरीद केंद्रों में 517,588 टन गेहूं की खरीद सरकारी खरीद एजेंसियों ने की है। पिछले सीजन में इस समय 395,937 टन ही खरीद हो सकी थी। जिले भर में 245,060 टन गेहूं अब भी लिफ्टिंग के इंतजार में हैं। 
विज्ञापन


किसानों को नहीं हो रहा भुगतान
आढ़ती करनैल सिंह देऊ, यशपाल शर्मा, अनिल कुमार शंभू, मेहर सिंह चुताला, सुरिंदर कुमार बिट्टू, हरजीत सिंह, गुरमिंदर सिंह रटौल ने बताया कि सरकारी खरीद एजेंसियों ने लिफ्टिंग का ठेका उनको दिया है जिनके पास ट्रांसपोर्ट के प्रबंध नहीं हैं। लिफ्टिंग ढीली होने पर किसानों को गेहूं का भुगतान भी समय पर नहीं हो रहा है।

एडीसी (जनरल) बख्तावर सिंह का कहना है कि खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को गेहूं की लिफ्टिंग में सुधार लाने के लिखित आदेश दिए गए हैं ताकि किसानों और आढ़तियों को किसी मुश्किल का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी इन आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें