फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज साफ करने गटर में उतरे 2 युवकों की दम घुटने से मौत

Thu, 05 May 2016 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जैतो,फरीदकोट(पंजाब)
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पंजाब के जैतो(फरीदकोट) में स्थानीय जीएम रेस्टोरेंट में सीवरेज की सफाई करने गटर में उतरे दो युवकों की गैस चढ़ने के चलते मौत हो गई। मृतकों की पहचान छजजघाड़ा बस्ती निवासी गुरमीत सिंह(13) पुत्र पम्मी नाथ और सूरज (17)पुत्र सीताराम के रूप में हुई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के आनुसार जीएम रेस्टोरेंट ने दोनों युवकों को सीवरेज की सफाई करने के लिए बुलाया था।

इस दौरान दोनों गटर में उतरे और उन्हें गैस चढ़ गई। इसके चलते दोनों बेहोश हो गए। उन्हें तुरन्त सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मामले में थाना जैतो के एएसआई कुलवीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें