फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से कोविड वैक्सीन फाइजर लाने के प्रयास तेज किएः बीबी जागीर कौर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने अमेरिका से कोविड वैक्सीन फाइजर लाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने सोमवार को एसजीपीसी के तहत चल रहे श्री गुरु रामदास मेडिकल कालेज में मेडिकल संस्थानों के अधिकारियों के साथ बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फाइजर वैक्सीन लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सेहत मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मंजूरी के लिए उन्हें पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

बीबी जागीर कौर ने बताया कि श्री गुरु रामदास मेडिकल कालेज में बहुत जल्द बड़ी क्षमतावाला ऑक्सीजन प्लांट शुरु किया जाएगा, हालांकि एक प्लांट पहले से भी यहां काम कर रहा है। ऑक्सीजन के लिए कन्संट्रेटर मंगवाए जा रहे हैं और इसके लिए विदेशों में बैठी संगत का सहयोग मिल रहा है। ऑक्सीजन का नया प्लांट शुरू होने से एसजीपीसी के अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों को बड़ा फायदा होगा। उन्होंने संगत से अपील की कि इस बीमारी से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों और सावधानियों का प्रयोग करें।
उन्होंने बताया कि लुधियाना में गुरुद्वारा आलमगीर तथा तख्त श्री दमदमा साहिब बठिंडा में कोविड केयर सेंटर शुरू किए गए हैं और माहिर डाक्टर मरीजों को ऑक्सीजन व इलाज के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया करवा रहे हैं। गुरुद्वारा आलमगीर में 100 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिसमें से 50 से ज्यादा मरीज स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं, जबकि तख्त श्री दमदमा साहिब में 50 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए दाखिल हैं।
विज्ञापन

गुरुद्वारा आलमगीर में डा. नरिंदरजीत सिंह कंग तथा दमदमा साहिब में डा. हेमांक गांधी के नेतृत्व में मेडिकल स्टाफ काम कर रहा है। अमृतसर का श्री गुरु रामदास अस्पताल पूरी तरह से कोविड के मरीजों को समर्पित है, जिसमें 100 बेड की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर श्री गुरु रामदास विश्वविद्यालय के उपकुलपति डा. दलजीत सिंह, डीन डा. एपी सिंह तथा एसजीपीसी के सुरजीत सिंह भिट्टेवड्ड, डा. बलजीत सिंह, सुनील कुमार और डा. सुखबीर सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें