फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में साढ़े 16 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

विज्ञापन
पकड़ी गई 16 लाख 50 हजार रुपये की ड्रग मनी के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी बटाला रशपाल सिंह। - फोटो : GURDASPUR
विज्ञापन
बटाला। बटाला पुलिस ने जेल में बंद नशा तस्कर गिरोह के मुख्य सरगना पूर्व सरपंच जोगिंदर सिंह की प्रॉपर्टी जांच के दौरान 16 लाख 50 हजार रुपये की ड्रग मनी मंगलवार को बरामद की है। जोगिंदर सिंह ने गांव पुरियां कलां के ही रहने वाले दो लोगों लखविंदर सिंह और हरजिंदर सिंह को जमीन खरीदने के लिए बिना लिखित पढ़त 16 लाख 50 हजार रुपये दिए थे। उक्त पूर्व मुख्य आरोपी जोगिंदर सिंह भी गांव पुरियां कला का रहने वाला है। पुलिस ने जोगिंदर सिंह की संपत्ति की जांच के दौरान इस बड़ी ड्रग मनी को बरामद किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएसपी बटाला रशपाल सिंह ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले तस्कर जोगिंदर सिंह निवासी पुरियां कलां से 35 लाख रुपये की ड्रग मनी 31 जून को बरामद की गई थी, जो इसने किसी के पास रखी हुई थी। जांच को आगे बढ़ाते हुए 19 जुलाई को गांव पुरियां कलां के ही लखविंदर सिंह और हरजिंदर सिंह से साढ़ 16 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि यह राशि जोगिंदर सिंह की थी और उसने उक्त दोनों व्यक्तियों को जमीन खरीदने के लिए बिना लिखित दी थी। एसएसपी ने बताया कि अब तक तस्कर जोगिंदर सिंह उर्फ जग्गा से साढ़े 51 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की जा चुकी है। इस संबंध में और सुराग खंगालने के लिए बटाला पुलिस जांच में जुटी हुई है।
यह था मामला- बटाला पुलिस ने 26 मई 2021 को संदीप कुमार निवासी भंडारी गेट बटाला और सरवन सिंह निवासी पुरियां कलां को अवैध असलहा की सूचना पर पकड़ा गया था। इनका संबंध अमृतसर जेल में बंद पूर्व सरपंच जोगिंदर सिंह से निकला था। बाद में जोगिंदर सिंह को भी प्रोडक्शन वारंट पर पुलिस बटाला लेकर आई थी। तीनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हथियार बरामद किए थे। इसके बाद पुलिस ने गिरोह में शामिल जगमोहन सिंह निवासी जालंधर को नामजद कर गिरफ्तार भी कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें