पठानकोट में स्टेशन अधीक्षक को पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत देते हुए टैक्सी आपरेटर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैंट रेलवे स्टेशन पठानकोट पर शुक्रवार को पर टैक्सी आपरेटर यूनियन और पंजाब पुलिस के दो जवानों के बीच झड़प हो गईी।
रेलवे से अधिकृत टैक्सी आपरेटर यूनियन का आरोप है पुलिस कर्मचारी कमीशन लेकर अनाधिकृत टैक्सी वालों को सवारियां दे देते हैं। अखिल भारतीय हयूमन राइट्स आर्गनाईजेशन के जिला प्रधान योगेश ठाकुर की अगुवाई में आपरेटरों ने रेल अधिकारियों और पुलिस से की है। इस पर थाना डिवीजन नंबर दो के प्रभारी ने पउक्त कर्मचारियों को वहां से हटाने की बात कही है।
पब्लिक टैक्सी आपरेटर यूनियन चक्की बैंक स्टेशन के प्रधान प्रधान सुरिंदर सहगल व अखिल भारतीय हयूमन राईट्स आर्गेनाईजेशन के जिलाप्र धान योगेश ठाकुर ने आरोप लगाते हुए बताया कि पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन में पंजाब पुलिस के दो जवान नरेश कुमार व निर्मल कुमार को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। यह दोनों कर्मचारी अनाधिकृत टैक्सी आपरेटरों से कमीशन लेकर यात्रियों को उनकी टैक्सी में जाने के लिए विवश करते हैं। इससे प्राधिकृत लगभग 47 टैक्सी ड्राइवरों की आय पर असर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर इन कर्मियों को हटाया नहीं गया तोउग्र प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक अश्विनी शर्मा ने बताया कि टैक्सी यूनियन की ओर से मिली शिकायत के बाद थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। वहीं डिवीजन नंबर 2 के प्रभारी सुखजिंदर ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को थाने में बुलाकर जवाब-तलब किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों कर्मचारियों को पठानकोट कैंट स्टेशन से जल्द हटा दिया जाएगा।