फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई और सहायक लाइनमैन को पीटा

Fri, 13 May 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/तरनतारन
विज्ञापन
चप्पल से पिटा नकली आशिक - फोटो : demo
विज्ञापन
जिले के गांव सैदों में बिजली का मीटर बॉक्स चेक करने गए पावरकॉम के जेई और सहायक लाइनमैन को मार पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


थाना सदर पट्टी की पुलिस ने हमलाकर करने वाले छह व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। 
पुलिस को दी शिकायत में सहायक लाइनमैन सरूप सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी सैदों ने बताया कि गत दिवस वह जेई विजय कुमार के नेतृत्व में गांव सैदों में बिजली का मीटर बॉक्स चेक करने लिए गया था। वह गांव में मीटर बॉक्स चेक कर रहा था। इसी बीच लवप्रीत सिंह पुत्र बूटा सिंह, सोनू पुत्र सेवा सिंह, दिलबाग सिंह पुत्र चरण सिंह, हरमन सिंह पुत्र हीरा सिंह, अरसाल सिंह पुत्र काबल सिंह और चरण सिंह पुत्र महिंदर सिंह नामक व्यक्तियों ने बिना वजह झगड़ा करने लगे। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए उसके और जेई के साथ मारपीट की। वह लोग किसी तरह बच कर गांव से लौटे।
विज्ञापन


थाना सदर पट्टी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह ने बताया कि गांव सैदों में पावरकॉम के कर्मियों पर हुए हमले और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में उक्त व्यक्तियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एएसआई तरलोचन सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी आरोपियों की गिरफ्तारी लिए छापामारी कर ही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें