फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: एसजीपीसी के सेवादारों ने बंद किए मंजी साहब दीवान हॉल के पंखे बंद, कहा-ऊपर से आदेश है, संगत में रोष

Thu, 30 Jun 2022 12:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

श्री हरमंदिर साहिब के सेवादारों ने श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हॉल से बाहर निकाल दिया और पंखे बंद कर दिए। सेवादारों का कहना है कि पंखे बंद करने का आदेश ऊपर से आया है।
विज्ञापन
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब के गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हॉल में संगत ने हंगामा किया। हॉल में आराम कर रहे श्रद्धालुओं के लिए चल रहे पंखे बंद करने पर विवाद हुआ। श्रद्धालुओं ने शिरोमणि कमेटी के सेवादारों और अधिकारियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्रद्धालु रात से ही श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए आए थे। सुबह माथा टेकने के बाद हॉल में आराम कर रहे थे लेकिन हरमंदिर साहिब के सेवादारों ने श्रद्धालुओं को हॉल से बाहर निकाल दिया और पंखे बंद कर दिए। सेवादारों का कहना है कि पंखे बंद करने का आदेश ऊपर से आया है। श्रद्धालुओं ने अधिकारियों के खिलाफ काफी रोष प्रकट किया। वहीं मामले के संबंध में एसजीपीसी के किसी भी अधिकारी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें