फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में मौत, परिजनों ने थाना घेरा

Fri, 16 Sep 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
Protest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शराब का धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए बलवंत सिंह निवासी अन्नगढ़ की वीरवार रात को पुलिस हिरासत में मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत से गुस्साए मृतक के परिवार वालों ने थाना गेट हकीमां के बाहर इक्ठ्ठे होकर धरना लगा दिया और पांच घंटे तक रोष प्रदर्शन किया। उनका आरोप थी कि पुलिस ने बलवंत को हवालात में रख इतनी पीटा था कि हालत बिगड़ने से अस्पताल में मौत हो गई। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि बलवंत सिंह की मौत किसी बीमारी के कारण हुई है। इस संबंधी जेएमआईसी जांच कर रही है। शाम करीब पांच बजे पुख्ता कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद रोड खोला गया।

जानकारी के अनुसार बलवंत सिंह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह नाजायज तौर पर शराब बेचने के आरोप में भी नामजद है। दो दिन पहले स्पेशल स्टाफ पुलिस ने बलवंत को 45 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया था। स्पेशल स्टाफ ने वीरवार को उसे अदालत में पेश किया और दो दिन का रिमांड लिया। इसके बाद थाना गेट हकीमां पुलिस को भी शराब के केस में बलवंत सिंह वांटेड था तो वह भी पूछताछ करने के लिए वीरवार को ही अदालत से ले आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बलवंत सिंह के साथ क्या हुआ, इस पर अभी रहस्य बना हुआ है। पुलिस अधिकारी कहते है कि जब वह उसे लेकर अदालत से बाहर निकले तो उसने तबीयत खराब होने की बात कही। इस पर उसे अस्पताल भेजा गया। वहां पर उसकी मौत हो गई। दूसरी तरफ मृतक की पत्नी बलविंदर कौर व परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने थाने में लाकर पिटाई की। इस पर बलवंत की हालत बिगड़ गई। जब वह पुलिस की मार सह न पाया तो उसने दम तोड़ दिया। बलवंत की थाने में ही मौत हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने का केवल बहाना था। उल्लेखनीय है कि थाना गेट हकीमां पुलिक थोड़े दिन पहले भी एक युवक ने खुद के साथ थर्ड डिग्री टार्चर करने व घर से ढाई लाख रुपये चुराने के आरोप लगाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें