शहर के सुंदर नगर में सड़क किनारे खड़े ट्रक में चालक का शव मिला। मृतक के गले में रस्सी लिपटी थी। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी सुखजिंद्र सिंह ने बताया कि लोगों से सूचना मिले पर ट्रक से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। बाद में मृतक की पहचान अमर कुमार शर्मा (22) निवासी सुंदर नगर के रूप में हुई।
अमर कुमार ट्रक चलाता था और सुंदर नगर के विजय कुमार शर्मा के घर में रहता था। विजय शर्मा ने बताया कि अमर उनके पास पिछले 20 वर्षों से रह रहा था और उन्होंने उसे पुत्र बनाया था। वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। थाना प्रभारी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।