फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन में फंसे छात्रों से जमीनी हकीकत जानने की कोशिश कर रहे डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। गुरदासपुर जिले के उपायुक्त मोहम्मद इश्फाक व्यक्तिगत रूप से यूक्रेन में फंसे गुरदासपुर के छात्रों से जमीनी हकीकत पूछ रहे हैं, ताकि वहां के हालात संबंधी उच्च अधिकारियों को ठीक से जानकारी दी जा सके और छात्रों की सुरक्षित वापसी जल्द संभव हो सके। डीसी ने अभिभावकों को छात्रों की सकुशल वापसी का आश्वासन भी दिया। इस संबंध में डीसी मोहम्मद इश्फाक ने जूम मीटिंग के जरिये छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ बैठक की और छात्रों से जानकारी ली। गौर रहे कि अभी तक जिला प्रशासन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 97800-13977 पर गुरदासपुर जिले के 43 छात्रों की सूचना प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

जूम बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य यूक्रेन में फंसे माता-पिता और छात्रों से अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करना था, ताकि वे भारत में छात्रों की वतन वापसी के लिए उठाए जा रहे कदमों और अन्य आवश्यक जानकारी साझा हो सकें। इसी के साथ छात्रों की पेश आने वाली मुश्किलें उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाई जा सके। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन गुरदासपुर सहित उच्चाधिकारी छात्र को घर वापस लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर डिनप्रो मेडिकल यूनिवर्सिटी, खार्किव मेडिकल यूनिवर्सिटी, टर्नोपिल और ओडेसा एबस्ट में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने कहा कि भारतीय दूतावासों को छात्रों की भारत वापसी के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
वहीं उपायुक्त इश्फाक ने यूक्रेन में फंसे छात्रों से अपील की कि वे भारतीय उच्चायुक्त के अधिकारियों से संपर्क किए बिना अपनी वर्तमान स्थिति में बदलाव न करें। उन्होंने कहा कि छात्र भारतीय उच्चायोग के साथ समन्वय के बिना पड़ोसी देशों की सीमाओं पर न जाएं। उन्होंने छात्रों और उनके माता-पिता से कहा कि वे जूम के माध्यम से रोजाना 2 बैठकें करेंगे, ताकि उन्हें आवश्यक अपडेट मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन उच्च अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया है कि छात्र जल्द से जल्द अपने घर लौट आएं। किसी भी जानकारी के लिए पंजाब सरकार की ओर से 24 घंटे ऑपरेशन के लिए स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 1100 (पंजाब के लिए) और 91-172-4111905 (विदेशी के लिए) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें