फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने पति व ससुरालियों पर चलवाई गोलियां, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। विदेश से लौटी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति व ससुराल के अन्य लोगों पर हमला करवा दिया। इस दौरान गोलियां भी चलाई गई। वारदात गांव हवेलिया बंडाला की है। सूचना मिलने पर थाना जंडियाला गुरु पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बंडाला निवासी कर्मबीर कौर, उसके प्रेमी लवदीप सिंह निवासी गुरदासपुर सहित पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में हीरा सिंह निवासी हवेलियां बंडाला ने बताया कि उनके बेटे मनप्रीत सिंह की शादी साल 2019 में कर्मबीर कौर के साथ हुई थी। शादी के बाद बेटा और उनकी बहू दोनों ही इंग्लैंड चले गए। वहां पर बहू की मुलाकात लवदीप सिंह के साथ हुई थी। दोनों के आपस में नाजायज संबंध बन गए। तीन महीने पहले जब बेटे को इस बारे में पता चला तो वह परेशान होकर वापिस लौट आया। इसी दौरान बहू भी वापिस लौट आई, लेकिन वह उनके बेटे को तंग परेशान करने लगी। जिस तहत वह सभी परिवार के सदस्य बहू कर्मबीर कौर को उसके मायके घर गांव छिड्डन छोड़ आए थे। इस बात से बहू काफी भड़क गई और उसने वीरवार की सुबह अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर उनके घर के बाहर पहुंच कर गोलियां चलाई। गोलियां चलने की आवाज सुनकर वह डर गए और अपने अपने कमरों में छिप गए। मामले की जांच कर रहे एएसआई सरवन सिंह ने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें