फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: कस्टम के एआईयू ने एयरपोर्ट पर पकड़ा 92 लाख का सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। कस्टम कमिश्नरेट के एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) की टीम ने सोमवार को कोआल्लमपुर से आए एक यात्री से 92 लाख रुपये का सोना बरामद किया है। कस्टम के अधिकारियों ने सोने को जब्त करने के बाद यात्री के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह जानकारी कस्टम के प्रवक्ता ने दी।
विज्ञापन


कस्टम प्रवक्ता मुताबिक एआईयू की टीम को सूचना थी कि कोआल्लमपुर से आने वाली बाटिक एयर की फ्लाइट से कोई यात्री सोना तस्करी करने वाला है। फ्लाइट के यात्रियों के सामान और फिजिकली स्कैनिंग की गई। इस दौरान ही एक यात्री की व्यक्तिगत जांच के दौरान उसकी टांगों के साथ बंधी सोने की बार मिली। जांच के दौरान उसमें एक किलो 607 ग्राम सोना पाया गया जिसकी कीमत 92 लाख 06 हजार रुपये आंकी गई। एआईयू के अधिकारियों को सोना जब्त कर लिया और यात्री के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें