फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: शारजाह से आए यात्री से सोने के 13 बिस्कुट बरामद, कस्टम ने एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

Mon, 13 Mar 2023 04:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

कस्टम प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को इंडिगो की फ्लाइट 6ई48 शारजाह से अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। कस्टम अधिकारियों ने इस फ्लाइट से आए यात्रियों के सामान की चेकिंग की तो एक यात्री के बैग की स्कैनिंग के दौरान कुछ डिटेक्ट किए जाने के संकेत मिले।
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट से बरामद सोना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्टम की एयर इंटेलिजेंस की टीम ने रविवार को अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 86.17 लाख रुपये का सोना पकड़ा है। कस्टम अधिकारियों ने यह सोना सोमवार को शारजाह से आई इंडिगो की फ्लाइट से पहुंचे एक यात्री से बरामद किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: इस मंत्री से शादी करेंगी IPS ज्योति यादव, कभी AAP विधायक से सरेराह टक्कर लेकर आई थीं चर्चा में
विज्ञापन


कस्टम प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को इंडिगो की फ्लाइट 6ई48 शारजाह से अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। कस्टम अधिकारियों ने इस फ्लाइट से आए यात्रियों के सामान की चेकिंग की तो एक यात्री के बैग की स्कैनिंग के दौरान कुछ डिटेक्ट किए जाने के संकेत मिले। अधिकारियों ने सामान की चेकिंग के दौरान शराब की तीन बोतलों में कुछ छुपाए जाने की बात सामने आई। खोल कर देखने पर बोतलों के अंदर से सोने के 13 बिस्कुट बरामद किए गए, जिनका वजन एक किलो 516 ग्राम पाया गया। इसकी मार्केट कीमत 86 लाख 41 हजार और 200 रुपये आंकी गई। कस्टम प्रवक्ता ने बताया कि शारजाह से आए यात्री से बरामद सोने के बिस्कुट कब्जे में लेने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कस्टम अधिकारी मामले में जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें