थाना डी डिवीजन के पास एक चाय वाली दुकान पर सरेआम शराब बिक रही है। दुकान से थाना महज 25 मीटर की दूरी पर स्थित है।
दुकानदार ने खुद कबूला कि वह इस काम के लिए पुलिस वालों को हफ्ता चढ़ाता है। जिस कारण पुलिस उसे इस काम के लिए नहीं रोकती है।
जानकारी के मुताबिक कुछ माह पूर्व स्थानीय पार्षदों ने लोगों के साथ मिलकर दुकान को बंद कराने के लिए धरना दिया था। एक हफ्ते तक दुकान बंद कर दी गई। बाद में फिर मामला ठंडा हुआ तो शराब बेचने का काम शुरू हो गया।
यदि पास के दुकानदार इस कार्य का विरोध करते हैं तो उनकी जुबान बंद करने के लिए शराब बेचने वाले हमला कर देते है। पुलिस पीड़ित की सुनवाई नहीं करती है।
सख्त कार्रवाई होगी
एसपी सेंट्रल अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आ गया है जिस दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाने का काम चल रहा है, उसके खिलाफ कानूनी तौर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुलाजिम को दोषी पाए जाने पर उसे नहीं बख्शा जाएगा।
पीसीआर टीम करेगी निगरानी
थाना डी डिवीजन के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दुकान में शराब बेचने का काम नहीं चलने दिया जाएगा। रात को पीसीआर की टीम वहां पर ड्यूटी देगी। किसी तरह का व्यक्ति वहां पर शराब पीता पकड़ा जाता उसे तुरंत गिरफतार कर कानूनी कार्रवाई की जांएंगी ।