बटाला के वेयर हाऊस के गौदाम में हुई लूट के बारे में बताते हुए गोदाम के उच्चाधिकारी और साथ ही लगा वह गेंहू की बोरियों का ढ़ेर जहां से लूटेरों ने गेंहू की बोरियों को ट्रक में लाधा था।
- फोटो : amarujala
गांव खतीब स्थित पंजाब स्टेट वेयर हाउस कारपोरेशन के गोदाम पर मंगलवार की देर करीब 12 नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर दो वाचमैन को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश गोदाम से गेहूं की 455 बोरियां ट्रक में लाद कर रफूचक्कर हो गए। जाते वक्त बदमाश दोनो वाचमैन के मोबाइल फोन और एक साइकिल भी ले गए। थाना सिविल लाइन पुलिस वाचमैनों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लूटे गए गेहूं की कीमत 4 लाख 66 हजार बताई जा रही है।
गोदाम असिस्टेंट दलजीत सिंह निवासी मल्ही मारकीट बटाला ने बताया कि मंगलवार की रात को गोदाम में डेनियल वासी सरवाली और सुखप्रीत सिंह वासी गांव धोलपुर गोदाम में ड्यूटी पर थे। रात करीब दो बजे दो-तीन व्यक्ति गोदाम की दीवार फांद कर अंदर आ गए। तीनों ने कपडे़ से मुंह ढका का था।एक के पास लोहे का दातर था। आते उन्होंने दोनों वाचमैन को पकड़ लिया और कपडे़ से हाथ बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया।
इसके बाद उक्त तीनों गोदाम का गेट खोल दिया और ट्रक अंदर ले आए। ट्रक के अंदर से करीब 10 नकाबपोश व्यक्ति थे। इसके बाद बदमाश गेहूं की बोरियां ट्रक पर लादने लगे। 45 बोरियां ट्रक में लाद कर वहां से रफूचक्कर हो गए। लुटेरे वाचमैनों के दो मोबाइल फोन और एक की साइकिल भी ले गए। कमरे में बंद वाचमैनों ने टांगों से चोट की तो दरवाजा टूट गया और दोनों बांधे बंधाए बुधवार की सुबह साढ़े तीन बजे गांव के एक युवक के घर गए और वहां जाकर उन्होंने अपने हाथ खुलवाए।
गांव पहुंच कर वहां से गोदाम में तैनात एक कर्मचारी जसपाल को इस घटना के बारे में सूचित किया। इसके बाद जसपाल सिंह ने गोदाम के मैनेजर मेजर सिंह को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों वाचमैनों से पूछताछ भी की। इजांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि गोदाम मैनेजर के बयानों पर अज्ञात बदमशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है।