फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकी: 24 घंटे में दूसरी ईमेल, पाइपों में RDX...अंदर होंगे धमाके; बढ़ाई सुरक्षा

Tue, 15 Jul 2025 06:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी एसजीपीसी को  ईमेल के जरिये मिली है। धमकी के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
लंगर हाल के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल (हरिमंदिर साहिब) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 24 घंटे में दूसरी ईमेल के जरिये यह धमकी मिली है। मंगलवार को एक बार फिर से ईमेल के जरिये अज्ञात की ओर से हरिमंदिर साहिब बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद जिला शहरी पुलिस की तरफ से हरिमंदिर साहिब और आस-पास सुरक्षा पहले से भी ज्यादा कड़ी कर दी है। हरिमंदिर साहिब के आने-जाने वाले हर एक रास्ते को सील कर दिया है और हर श्रद्धालु पर ध्यान रखा जा रहा है और अच्छे से चेकिंग भी की जा रही है। इतना ही नहीं पंजाब पुलिस के साथ-साथ बीएसएफ को भी तैनात किया गया। वहीं इसके अलावा पूरे इलाके में डॉग और बम स्क्वायड भी तैनात कर दिए गए है।

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक एसजीपीसी को भेजी गई ईमेल में लिखा गया है कि हरिमंदिर साहिब के आस-पास की पाइपों में आरडीएक्स भर दिया गया है। जिससे अंदर धमाके किए जाएंगे। हालांकि, सुरक्षा कारणों से न तो मेल और न ही उसमें लिखे गए शब्दों को सार्वजनिक किया गया है। 

एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों की तरफ से धमकी दी गई है कि हरिमंदिर साहिब को बम से उड़ा दिया जाएगा। ये जो धमकी दे रहे हैं, वे सिर्फ हरिमंदिर साहिब की बात नहीं कर रहे है। बल्कि कई अन्य धार्मिक स्थानों का भी जिक्र किया गया है। ऐसे लोगों का कोई भी धर्म नहीं होता। ये लोगों में डर की भावना पैदा करने के लिए ऐसा करते हैं।
विज्ञापन


वहीं पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि ईमेल को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। उनकी साइबर टीम इस काम में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया है। किसी भी सूरत में घबराने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें