फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में बैंक मैनेजर का पर्स छीन तीन युवक फरार

Sun, 18 Dec 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
चाेरी - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
कस्बा श्री हरगोबिंदपुर के पास नकाबपोश तीन युवकों ने एक बैंक मैनेजर की जेब से पर्स निकाल लिया और फरार हो गए। पुलिस ने बैंक मैनेजर के बयानों पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


श्री हरगोबिंदपुर की पुलिस को दी शिकायत में केनरा बैंक श्री हरगोबिंदपुर के मैनेजर मयंक खुराना ने बताया कि वह अपनी मोपेड पर दसूहा रोड से श्री हरगोबिंदपुर आ रहे थे। जब वह बाबा मंझ साहिब गुरुद्वारे के पास पहुंचे तो पीछे से तीन अज्ञात युवक बाइक पर आए।

उन्होंने चेहरा ढका हुआ था। तीनों युवकों ने उनसे धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया और नीचे गिरा दिया। इसी दौरान उन्होंने उनकी जेब से पर्स निकाल लिया और फरार हो गए। बैंक मैनेजर ने बताया कि उनके पर्स में 15 हजार रुपये थे। पुलिस थाना श्री हरगोबिंदपुर ने मैनेजर के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें