फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा यूपी 100 का उद्घाटन

Sun, 18 Dec 2016 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
विज्ञापन
यूपी 100 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने की सुगबुगाहट के बीच सोमवार को जिले में यूपी 100 का उद्घाटन प्रदेश के मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए अमरोहा से 14 वाहन मंगवाए गए हैं। हालांकि जिले को यूपी 100 के 22 वाहन मिलने में करीब एक से दो सप्ताह लगेगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए प्रदेश में यूपी 100 योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत जिले को 22 वाहन मिलने हैं। इसमें लगभग 25 प्वाइंटों को चिन्हित किया गया, लेकिन जिले में इस योजना का लाभ मिलना तीसरे चरण में शामिल है।

विधानसभा चुनाव में आचार संहिता को लेकर जिले में इस योजना का लाभ देने के लिए आनन फानन में उद्घाटन किया जाना है। इसके लिए अमरोहा से 14 वाहन मंगाए गए हैं। सूत्रों की माने तो ये वाहन केवल उद्घाटन के लिए आने हैं।
विज्ञापन


सोमवार को हापुड़ पुलिस लाइन में मनोरंजन कर राज्यमंत्री मदन चौहान द्वारा इस योजना का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम में डीआईजी मेरठ सहित अन्य अधिकारी शामिल रहेंगे। एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि इस योजना से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। सोमवार को योजना का उद्घाटन करवा दिया जाएगा
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें