फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने जान दी, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप

Thu, 08 Dec 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
अात्‍महत्‍या - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
नडाला के वार्ड नंबर 4 में एक किशोर ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक के पिता ने थाना सुभानपुर पुलिस पर प्रताड़ना और दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मृतक पर सुभानपुर और बेगोवाल में चोरी के दो केस दर्ज थे। वहीं सुभानपुर पुलिस ने आरोपों से इंकार किया है।

17 साल के मनप्रीत सिंह ने पशु बाड़े में गार्डर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता कश्मीर सिंह ने आरोप लगाया कि उसके बेटे पर थाना सुभानपुर और बेगोवाल में पुलिस ने चोरी के दो मामले दर्ज कर रखे थे।

इससे वह परेशान रहता था, क्योंकि उसके बेटे को पूछताछ के लिए बेगोवाल, सुभानपुर व नडाला पुलिस चौकी में बार-बार बुलाया जाता था। वह अपने बेटे की जमानत की अर्जी देने के लिए कपूरथला कोर्ट गया हुआ था, वहीं उसके भतीजे ने उसे फोन पर सूचना दी कि मनप्रीत ने हवेली में गार्डर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। 
विज्ञापन


मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा एक राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता था। पुलिस उस पर दबाव बना रही थी कि वह इस बार अपनी पार्टी को छोड़ कर दूसरी पार्टी में शामिल हो जाए। इस बात से भी वह परेशान रहने लगा था, जिस कारण उसके बेटे ने खुदकुशी की। 
विज्ञापन


थाना सुभानपुर के प्रभारी जतिंदरजीत सिंह व चौकी प्रभारी नडाला दविंदरपाल सिंह ने बताया कि मृतक मनप्रीत सिंह पर चोरी के दो मामले जरूर दर्ज हैं, लेकिन उसे कभी भी थाने बुला कर प्रताड़ित नहीं किया गया और न ही उसे किसी विशेष पार्टी में शामिल होने के लिए दबाव बनाया गया। पुलिस पर लगे आरोप बेबुनियाद है। मृतक के पिता कश्मीर सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें