फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में दो सौ ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Sat, 10 Sep 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
फगवाड़ा सिटी पुलिस और सीआईए स्टाफ ने एक सजायाफ्ता नशा तस्कर को काबू कर उसके कब्जे में से 200 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसपी फगवाड़ा जसबीर सिंह राए ने बताया कि डीएसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों की अगुवाई में सिटी थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह के निर्देशों पर सीआईए स्टाफ के एएसआई परमजीत सिंह ने बसरा चौक बंगा रोड पर नाकाबंदी की हुई थी।

इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे काबू किया तो उसने अपना नाम मनजीत वासी कृपालपुर कालोनी बताया। उसकी तलाशी लेने पर 200 ग्राम स्मैक बरामद की गई। एसपी ने बताया कि आरोपी 16 साल से नशा तस्करी में शामिल है। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट अधीन पहले भी 11 मामले दर्ज हैं। पुलिस उसको अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें