फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सोने की अंगूठी के लिए काट दी उंगली, घर में घुसे लुटेरे... सो रहे बुजुर्ग पर हमला, तीन जगह से काटी बाजू

Mon, 22 Sep 2025 07:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

सोने की अंगूठी के लिए बदमाशों ने बुजुर्ग व्यक्ति की उंगली काट दी। लुटेरे घर में घुसे और सो रहे बुजुर्ग पर हमला कर दिया। आरोपियों ने हथियार से बुजुर्ग पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में लूट की बड़ी वारदात हुई है। यहां लुटेरों ने घर पर सो रहे बुजुर्ग व्यक्ति पर लूट के इरादे से हमला कर दिया। बदमाशों ने बुजुर्ग को बड़ी बेरहमी मार डाला। घटना अमृतसर ग्रामीण के अंतर्गत गांव भंडियार की है। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि लुटेरों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब बुजुर्ग जागीर सिंह गहरी नींद में सो रहे थे। जब जागीर सिंह ने लुटेरों का विरोध किया तो उन्होंने सोने की अंगूठी निकालने के लिए बुजुर्ग की उंगली काट दी। उंगली काटने के बावजूद जब उन्होंने जेब से पैसे नहीं निकालने दिए तो लुटेरे उन पर धारदार हथियारों से वार करते रहे। उन्होंने जागीर सिंह की बाजू तीन जगह से काट दी, उनकी नाक की हड्डी तोड़ दी और सिर पर गंभीर चोटें पहुंचाई। उनकी जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए।

जगीर सिंह को गंभीर हालत में अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया यहां उसने दम तोड़ दिया। जागीर सिंह की नृशंस हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों और गांव भंडियार के निवासियों ने पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि जगीर सिंह को दर्दनाक मौत देने वाले लुटेरों को जल्द पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजा जाए ताकि वे भविष्य में ऐसी वारदात को अंजाम न दे सकें।
विज्ञापन


थाना घरिंडा के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह और एमएचसी गुरकिरण सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जगीर सिंह की हत्या करने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें