फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती से दुखी किसान ने लगाई खुद को आग

Fri, 22 May 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा भगता भाईका में शुक्रवार देर शाम फरीदकोट जिले के एक किसान ने आढ़तिये की दुकान के सामने खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। बाद मौके पर एकत्र हुए लोगों ने आग को बुझाकर घायल किसान को भगता भाईका के  सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से उसे बठिंडा सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


किसान के साथ आए व्यक्ति ने बताया कि गांव बांदर जिला फरीदकोट निवासी संता सिंह ने कर्ज के चलते दो वर्ष पहले अपनी जमीन भगता भाईका के आढ़तिए अशोक कुमार को गिरवी रखी थी और बाद में किसान को भरोसे में लेकर आढतिए ने जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली।

उसने अपना कर्जा काट कर बाकी बचे एक करोड़ रुपये कुछ समय बाद देने का कहा था, लेकिन दिए नहीं। उसने बताया कि संता सिंह शुक्रवार को पैसे लेने के लिए आढ़तिये के पास आया थे, लेकिन आढ़तिये ने रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद हताश संता सिंह ने आढ़ती की दुकान के बाहर अपने शरीर पर केरोसिन का तेल छिडक कर आग लगा ली ।
विज्ञापन


उधर इस मामले की जांच कर रहे भगता भाई पुलिस थाने के प्रभारी प्रितपाल सिंह ने कहा कि वह अभी मामले की जांच कर रहे है ।

घटना के बाद भगता में अपने साथियों सहित पहुंचे किसान नेता शिंगारा सिंह ने कहा कि अगर पीड़ित किसान का कर्जा माफ न हुआ और आढ़तिये के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई न की तो वह अनिश्चित समय के लिए धरना लगा देंगे। किसान नेता ने कहा कि पीड़ित किसान से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है लेकिन पुलिस उन्हे दे नहीं रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें