फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के जाली दस्तखत करने वाला दबोचा

Mon, 18 May 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के फर्जी हस्ताक्षर कर साल 2013 में रणजीत सागर बांध परियोजना के छह मुलाजिम लीडरों के तबादले कराने और बांध पर बेलदार के पद पर तैनाती दिखाकर चार लोगों के तबादले करवाने के मुख्य आरोपी को दामाद के साथ शाहपुरकंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें लुधियाना से काबू किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


डीएसपी धार कलां रणजीत सिंह ने बताया कि जालंधर में जल निकास मंडल में तैनात गुरदियाल सिंह (तब रणजीत सागर बांध पर तैनात) इन दिनों सस्पेंड और लुधियाना में छिपकर रह रहा था।

उन्होंने बताया कि गुरदियाल सिंह ने मुख्यमंत्री बादल के फर्जी दस्तखत की सिफारिश का एक जाली फैक्स मुख्य इंजीनियर नहर चंडीगढ़ को जारी कर आरएसडी परियोजना शाहपुरकंडी पर तैनात सीनियर सहायक हिम्मत राय सैनी, टाउनशिप मंडल-1 में तैनात वाटर मीटर रीडर हरभजन सिंह, मेकेनिकल सर्कल के डीजल मैकेनिक सुरिंद्र सिंह, वेल्डर जसवंत सिंह, टाउनसिप मंडल-1 के जूनियर सहायक और जेडीएम जनक राज का तबादला 21 जनवरी 2013 को कैनाल मंडल अबोहर करा दिया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की सिफारिश पर मुलाजिम नेताओं के तबादले से हड़कंप मच गया था। मामले की जांच पर मुख्यमंत्री के दस्तखत जाली होने की बात सामने आई। जांच में जूनियर सहायक गुरदियाल सिंह का नाम मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर पाए जाने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा मामले की पड़ताल में बांध पर ही एक और जाली भर्ती का खुलासा हुआ।

इसमें गुरदियाल ने चार लोगों की बांध पर बेलदार के तौर पर नौकरी दर्शा कर उनके तबादले पंजाब के विभिन्न जगहों पर करा ज्वाइन भी करा दिया और कुछ माह वेतन भी दिला दिया। जाली भर्ती होने वालों में गुरदियाल का दामाद दीपक कुमार, बेटा खुशविंद्र सिंह, गांव बढ़ोई झिकली निवासी लक्की और रानीपुर निवासी बलविंद्र सिंह शामिल थे। इन जाली बेलदारों से उनके तबादले के पत्र लिखवाकर गढ़शंकर और लुधियाना पूर्वी के विधायक से खुद ही तबादले की सिफारिश करवाई गई।

इस सिफारिश के आधार पर मुख्य इंजीनियर सिंचाई विभाग (नहर) चंडीगढ़ ने खुशविंद्र का तबादला बांध से बिस्त दोआब जालंधर, बलविंद्र सिंह का सरहिंद नहर लुधियाना, दीपक कुमार को सरबिंद नहर लुधियाना और लक्की कुमार को फिरोजपुर बदली करने के आदेश परियोजना शाहपुरकंडी के चीफ इंजीनियर के पास भेज दिए।

जांच कमेटी की ओर से रिकॉर्ड की चेकिंग करने पर उक्त चारों बेलदार भर्ती होने पाए ही नहीं गए। जांच कमेटी की सिफारिश पर मुख्य इंजीनियर सिंचाई विभाग (नहर) चंडीगढ़ अमरजीत सिंह दुलट की शिकायत पर उक्त पांचों के खिलाफ शाहपुरकंडी पुलिस थाने में 23 जुलाई 2013 को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने खुशविंद्र, बलविंद्र सिंह और लक्की को गिरफ्तार किया था बाकी आरोपी फरार थे। डीएसपी ने बताया कि पिछले दो साल से दोनों ठिकाने बदल-बदल के रह रहे थे। उन्हें पुलिस ने लुधियाना के जोधेवल बस्ती से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें