फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी

Sat, 23 May 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में भर्ती करवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना कानवां में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सुखदेव सिंह पुत्र कुंदन सिंह, खुशबास सिंह व वरियाम सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी मलिकपुर ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि आरोपी लखबीर सिंह निवासी मलिकपुर और राहुल निवासी नजदीक टिंबर पठानकोट ने उनसे रेलवे में भर्ती करवाने के नाम पर 3-3 लाख रुपये लिए।
विज्ञापन


उन्हें रेलवे का ज्वाइनिंग लेटर दिया जो नकली निकला। जब उन्हाेंने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्हाेंने उनको डेढ-डेढ लाख रुपये वापस कर दिए।

बाकी के पैसे भी जल्द वापस करने को कहा लेकिन आरोपियों ने न तो उन्हें कोई पैसा वापस किया और न ही भर्ती करवाया है। एएसआई हरजिंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें