फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवकों पर होटल में हमला, सिर पर मारी बोतल, पुलिसकर्मी भी शामिल

Mon, 17 Jun 2024 11:12 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

सागर निवासी न्यू जवाहर नगर बटाला रोड ने पुलिस को बताया है कि उनके दोस्त जन्मदिन की पार्टी करने के लिए गलौरी होटल नजदीक ट्रिलियम मॉल गए थे। वहां बैठे कुछ युवकों के साथ वीडियो बनाने पर कहासुनी हुई जिसके बाद आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए होटल में गए दोस्तों पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिसकर्मी और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


सागर निवासी न्यू जवाहर नगर बटाला रोड ने पुलिस को बताया है कि उनके दोस्त हितेश शर्मा निवासी जगदंबे कॉलोनी बटाला रोड, तरुण शर्मा निवासी नेहरू कॉलोनी बटाला रोड, तीनों तरुण शर्मा के जन्मदिन की पार्टी करने के लिए गलौरी होटल नजदीक ट्रिलियम मॉल गए थे। वह होटल के बेसमेंट में बैठकर अपनी पार्टी कर रहे थे। वहां पर पहले से ही कुछ लड़के टेबल पर बैठकर खा पी रहे थे। रात को 12 बजे का समय था। 

उनका दोस्त तरुण शर्मा अपने जन्मदिन की पार्टी की वीडियो मोबाइल फोन में बनने लगा। इसी दौरान वहां पर बैठे युवकों ने उन्हें वीडियो बनाने से मना कर दिया। उनके साथ गाली गलौज किया। जब बात बढ़ गई तो आरोपियों ने उनके दोस्त हितेश शर्मा के सिर पर शराब की बोतल मार दी। हमलावर उसे पीटते हुए फिर से होटल के अंदर ले गए। वह होटल से बाहर निकाला तो उसे सड़क पर गिरकर उसके साथ मारपीट की। पिस्तौल का बट और लोहे का कड़ा मार कर उसका सिर्फ फोड़ दिया।
विज्ञापन


उसके ससुर संजीव कुमार और रिश्तेदार राजीव कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि रोहित उर्फ रघु होटल का डीवीआर छुपा कर ले जा रहा था। रघु पंजाब पुलिस का मुलाजिम है। सीआईए स्टाफ में तैनात है। हमला करने वाले युवकों के साथ हमले में मौजूद था। उनके रिश्तेदारों ने होटल के सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर छीन लिया। पुलिस को सूचित किया गया। डीवीआर की मदद से आरोपियों की पहचान की गई है। हमला करने वालों में पंजाब पुलिस के कर्मी रोहित उर्फ रघु, शमशेर सिंह, उत्सव, संजीव जोड़ा और गोल्डी के अलावा कुछ अन्य लोग शामिल हैं। थाना मजीठा रोड में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें