फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar Murder: ससुराल में भेदभाव से गुस्साए पूर्व फौजी ने ली साढू की जान, लाइसेंसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

Tue, 29 Nov 2022 05:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

जंडियाला थानाक्षेत्र के गांव चौहान निवासी मनदीप कौर पत्नी शमशेर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा जीजा कंवलजीत सिंह निवासी लोहारका रोड रंजीत विहार (मूल निवासी गांव कक्सरी नंगल) मायके में उसके पति को मिलने वाली इज्जत से रंजिश रखता था।  
विज्ञापन
अमृतसर में हत्या - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ससुराल में शादी में हुए भेदभाव से गुस्साए पूर्व फौजी ने अपने साढू की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए हैं। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। इस अवसर पर एडीसीपी अमृतसर-3 अभिमन्यु राणा भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


दो दिन पहले सुल्तानविंड के ईस्ट मोहन नगर इलाके में ससुराल में शादी समागम में मिले भेदभावपूर्ण व्यवहार से गुस्साए पूर्व फौजी ने सोमवार रात अपने सगे साढू की गोली मार कर हत्या कर दी। बी डिवीजन थाना की पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों पर केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

जंडियाला थानाक्षेत्र के गांव चौहान निवासी मनदीप कौर पत्नी शमशेर सिंह ने पुलिस को बताया कि 27 नवंबर को उसके मायके में शादी समागम था। जहां वह अपने पति के साथ आई हुई थी। समागम में उसका बड़ा जीजा कंवलजीत सिंह निवासी लोहारका रोड रंजीत विहार (मूल निवासी गांव कक्सरी नंगल) भी अपनी पत्नी के साथ आया हुआ था। वह अगले दिन वापस लौट गया था। 28 नवंबर की रात वह अपने मायके में अपने पति व अन्य रिश्तेदारों के साथ थी। 
विज्ञापन


मनदीप कौर ने बताया कि उसका बड़ा जीजा मायके में उसके पति को मिलने वाली इज्जत से रंजिश रखता था। 28 और 29 नवंबर की रात जीजा कंवलजीत सिंह मायके परिवार के ईस्ट मोहन नगर स्थित गली नंबर 7-8 में आया और गाली गलौच करने लगा। उसने बताया कि आरोपी ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल से उस पर और उसके पति पर फायर कर दिए। एक फायर उसके पति शमशेर सिंह को लगा और उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

सीपी जसकरण सिंह ने बताया कि सुल्तानविंड रोड इलाके में हुई इस घटना के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी पूर्व फौजी को उसके अमृतसर में लोहारका रोड स्थित रंजीत विहार के घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 32 बोर का लाइसेंसी पिस्तौल और छह कारतूस भी बरामद कर लिए। बी डिवीजन थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर शिवदर्शन सिंह ने बताया कि आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें