फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: घर में अकेला था युवक, सुबह लौटे मां-बाप को मिली खून से सनी लाश, निहंग पर हत्या का आरोप

Thu, 29 Aug 2024 10:43 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

गांव जहांगीर का रहने वाला मलकीत सिंह अपने घर में अकेला था। आरोप है कि उसका पड़ोस में रहने वाले निहंग सिंह के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद निहंग ने उसे पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के कस्बा कथू नंगल के अधीन पड़ते गांव जहांगीर में एक निहंग ने 30 साल के युवक को पीट-पीटकर मार डाला। युवक का नाम मलकीत सिंह है और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। 
विज्ञापन


वारदात बुधवार देर रात की है। उस समय मलकीत सिंह घर पर अकेला था और उसके माता-पिता शहर से बाहर कहीं गए हुए थे। गुरुवार सुबह जब उसके माता-पिता घर आए तो मलकीत सिंह की खून से लथपथ लाश घर में पड़ी मिली। 

गांव वालों ने बताया कि आरोपी निहंग सिंह मृतक के घर के पास ही रहता है और रात को किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई थी। इसके बाद निहंग ने मलकीत सिंह को बुरी तरह से पीटा। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और दर्द न सहन कर पाने के कारण उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना कथु नंगल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच की जा रही है कि निहंग ने युवक की हत्या किस कारण की है। आरोपी फरार है और जल्दी उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें