फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा परिवार खत्म: अमृतसर में पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी और बच्चे की मौत, लोगों ने निकाले शव

Tue, 15 Jul 2025 08:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर में सड़क हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। कार पेड़ से टकराने की वजह से मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और बच्चा शामिल है। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के हैं, जिनमें पति, पत्नी और उनका मासूम बच्चा भी शामिल है।  
विज्ञापन


हादसा अटारी रोड पर हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार बेकाबू हो गई और पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया।

विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और किसी तरह तीनों के शव बाहर निकाले और जख्मी व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलने पर थाना घरिंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकी: 24 घंटे में दूसरी ईमेल, पाइपों में आरडीएक्स... अंदर होंगे धमाके; बढ़ाई सुरक्षा


जानकारी के मुताबिक गांव लाहौरी मल्ल के पास एक निहंग सिंह अपनी पत्नी, बच्चे और एक अन्य व्यक्ति के साथ कार में कस्बा घरिंडा किसी काम से जा रहा था। बारिश का मौसम होने के चलते गांव भकना के पास पहुंचने पर अचानक से कार निहंग सिंह से बेकाबू हो गई। कार की रफ्तार ज्यादा होने के कारण वह सीधा जाकर एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इससे कार सवार निहंग सिंह, उसकी पत्नी और बच्चे की मौत हो गई। एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान करवाई जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : दिलजीत के बाद रणवीर सिंह का विरोध: पंजाब में फिल्म की शूटिंग... घर पर पाकिस्तानी झंडा, चार दिन गांव में रुकी थी टीम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें