फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horror Killing: बेटी के प्रेम संबंधों से नाराज पिता ने दी दर्दनाक माैत... पुलिस को खुद जाकर बता दी पूरी कहानी

Wed, 04 Jun 2025 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

जोबनजीत सिंह और सुखप्रीत कौर एक दूसरे से प्यार करते थे। पिता को पता चला तो उसने गुस्से में आकर दोनों की हत्या कर दी।
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरेंडर कर दिया। वारदात मंगलवार देर रात गांव बोपाराय में घटी। 

विज्ञापन


आरोपी का नाम बाज सिंह है। डबल मर्डर की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


मृतक युवक का नाम जोबनजीत सिंह है और लड़की का नाम सुखप्रीत कौर है। जानकारी के मुताबिक जोबनजीत सिंह और सुखप्रीत कौर के आपस में प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे।
विज्ञापन


गत दिवस दोनों कोर्ट परिसर में शादी करने के लिए पहुंचे थे। वहां पर सुखप्रीत कौर के किसी रिश्तेदार ने देख लिया और इस बारे में बाज सिंह को बता दिया। बेटी के प्रेम संबंध के बारे में पता चलने पर बाज सिंह गुस्से में आ गया और मंगलवार देर शाम को उसने दोनों को पकड़ कर पहले करंट लगाकर अधमरा किया। इसके बाद तेजधार हथियारों के साथ हत्या कर दी। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें