फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि लोन आवंटन में फर्जीवाड़ा, दो अधिकारी मुअत्तल

Tue, 19 Jul 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कपूरथला
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन
 सुल्तानपुर लोधी की स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में कृषि लोन आवंटन में फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस फर्जीवाड़े की बैंक अधिकारियों की अंदरूनी जांच करीब दस दिनों से जारी है।
विज्ञापन


अब तक की जांच कहां तक पहुंची है, इसको लेकर डिप्टी जनरल मैनेजर राजेश के. कुलकर्णी ने बैंक का दौरा करके निरीक्षण किया है। 

इसके बाद सुल्तानपुर लोधी पुलिस से मुलाकात करके आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने को लेकर विचार किया गया। बैंक ऑफिशियल की ओर से सुल्तानपुर लोधी पुलिस को 33 लाख की दो कृषि लिमिट में गड़बड़ी को लेकर एफआईआर दर्ज करने की शिकायत दी गई है।
जांच में जुटे अधिकारी सहायक महाप्रबंधक जेडी संधू ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की सुल्तानपुर लोधी शाखा में तैनात चीफ मैनेजर जसबीर सिंह और कृषि मैनेजर सलिंदर सिंह को तुरंत प्रभाव से मुअत्तल कर नए चीफ मैनेजर को तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि मैनेजर के कार्यकाल के दौरान करीब 100 से ज्यादा कृषि लोन की फाइलों की गहनता से जांच की जा रही है। इसमें शहर के कई सफेदपोशों के बेनकाब होने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार फाइलों में गड़बड़ी की रकम करोड़ों रुपये में है। एसएचओ सुल्तानपुर लोधी हरप्रीत सिंह ने कहा कि बैंक के उच्चाधिकारियों ने कृषि लोन की 14 लाख और 19 लाख की दो लिमिटों में एफआईआर दर्ज करने की शिकायत दी है। इन दोनों लिमिटों में तकनीकी तौर पर गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने माना कि इस मामले में धोखाधड़ी का केस तो हर हाल में दर्ज होगा। बस, तकनीकी तौर पर जांच मुकम्मल हो जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें