फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में फर्जी चेक देकर चार आढ़तियों से सवा पांच लाख की ठगी

Tue, 24 May 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
धोखाधड़ी - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
कस्बा हरिके स्थित अनाज मंडी में चार आढ़तियों से 1121 फसल खरीदकर उनको फर्जी चेक देकर 5.20 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। थाना हरिके में चार आरोपियों के खिलाफ चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में विक्रमजीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह ने बताया कि सुभाष चंद्र, सुमेल चंद, रमन जोशन और ऋषभ जोशन निवासी चक्क सतोरिया बंदी वाला तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का ने उससे 1121 बासमती खरीदी।

इसके एवज में एक लाख रुपये का चेक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और दो लाख का चेक एचडीएफसी बैंक का दिया गया जो बैंक में फर्जी निकला। जब उन्होंने पैसे मांगे तो आरोपियों ने धमकी देनी शुरू कर दी। इसी प्रकार जसपाल सिंह पुत्र महिंदर सिंह ने भी उक्त व्यक्तियों के खिलाफ एक लाख रुपये का फर्जी चेक देकर ठगी मारने का मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


दो अन्य आढ़तियों राज कुमार पुत्र रोशन लाल से 70 हजार की बासमती और रोशन लाल चौधरी पुत्र हंस राज से 50 हजार की बासमती खरीदकर उक्त व्यक्तियों ने फर्जी चेक देकर धोखाधड़ी की है। डीएसपी पट्टी दविंदर सिंह संधू ने बताया कि फर्जी चेक देकर लाखों रुपये हड़पने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज करके गिरफ्तारी लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें