फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने का झांसा देकर सवा दस लाख ठगे

Thu, 15 Dec 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
धोखाधड़ी - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
कनाडा में दो वर्ष के वर्क परमिट का झांसा देकर महिला से 10.25 लाख ठगने के आरोप में थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुष्पिंदर कौर निवासी गांव औजला बलवाली कपूरथला ने एसएसपी राजिंदर सिंह को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसने अपने बेटे मनजिंदर सिंह को कनाडा के वर्क वीजा लेने के मकसद से दलजीत सिंह निवासी गांव सिद्धपुर और कुलदीप सिंह निवासी गांव फत्तूढींगा के साथ नौ लाख रुपये में सौदा तय किया था।

उसने 50 हजार रुपये की नगदी और पासपोर्ट दोनों आरोपियों को दे दिया था। इसके बाद आरोपियों ने उससे 50 हजार रुपये की और रकम ले ली। करीब तीन महीने बाद आरोपियों ने उसके बेटे को वाट्सऐप पर वीजा की कापी भेजी और उसे बताया कि उसका वीजा लग गया है और बकाया आठ लाख रुपये की रकम मिलने पर ही उसको पासपोर्ट दिया जाएगा।
विज्ञापन


उसने बैंक में अपने खाते के मार्फत आरोपी कुलदीप सिंह के खाता नंबर में आठ लाख रुपये की रकम ट्रांसफर कर दी। फिर न तो उसके बेटे को पासपोर्ट दिया गया और न ही उसको कनाडा भेजा गया। इस दौरान आरोपियों ने उससे कुल 10.25 लाख रुपये की रकम ले ली।

इसके बाद न तो आरोपियों ने उसे 10.25 लाख रुपये की रकम वापस की और न ही उसका पासपोर्ट वापस किया। इस पर उसने तंग आकर एसएसपी के सामने न्याय की गुहार लगानी पड़ी। उन्होंने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कपूरथला को जांच के आदेश दिए।

जांच के दौरान दोनों आरोपी दलजीत सिंह और कुलदीप सिंह पर करीब 10.25 लाख रुपये की रकम ठगने के आरोप सही साबित हुए। इसके आधार पर दलजीत सिंह और कुलदीप सिंह के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें