फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal Case: वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल के हथियार रखने वाले चार काबू, तीन दिन की मिली रिमांड

Tue, 21 Mar 2023 02:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल के हथियार रखने वाले चार को काबू कर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Amritpal singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने वारिस पंजाब दे के प्रमुख व खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के हथियार रखने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें सोमवार शाम अदालत में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया है। इनमें अमृतपाल सिंह का कार चालक हरप्रीत सिंह भी शामिल है, जो अमृतपाल सिंह और उसके चाचा बाबत काफी गतिविधियों की जानकारियां रखता है। पुलिस आरोपी चालक हरप्रीत सिंह को अलग-अलग जगहों पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संगरूर जिला निवासी गुरप्रीत सिंह, अमृतसर के शहीद उधम सिंह नगर निवासी भूपिंदर सिंह, सुखमनप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह (चालक) के रूप में बताई। इनसे पूछताछ के दौरान पुलिस को अमृतपाल सिंह और एकेएफ से जुड़े कई राज मिले है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि वे लोग एकेएफ के हथियारों का रख-रखाव करते थे। चालक हरप्रीत सिंह जानता है कि अमृतपाल सिंह और गुरभेज सिंह के कहने पर कहां से कारतूस लिए जा रहे थे।

पुलिस सात आरोपियों को हथियारों समेत पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि अमृतपाल सिंह और उसके एक अन्य साथी बठिंडा जिला का गुरभेज सिंह अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। रविवार को गिरफ्तार हरमिंदर सिंह, अजयपाल सिंह, बलजिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, स्वरीत सिंह, गुरलाल सिंह, गुरवीर सिंह ने अमृतसर (देहाती) पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। आरोपियों ने अमृतपाल सिंह की देश विरोधी गतिविधियों और कनाडा लिंक बाबत कई जानकारियां भी पुलिस को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें