फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में फायरिंग: पैसों के लेनदेन में करियाना स्टोर मालिक ने घर में घुसकर चलाई गोलियां, पिता-पुत्र घायल

Tue, 14 Apr 2026 01:28 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

बलविंदर सिंह कस्बा जंडियाला गुरु में बरयाल रोड पर रहते है। रात को वह अपने बेटे गुरप्रीत सिंह ओर अन्य सदस्यों के साथ घर पर थे। उनका इलाके के ही एक करियाना स्टोर संचालक के साथ करीब 21 हजार रुपये के भुगतान को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
माैके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के कस्बा जंडियाला गुरु इलाके में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देर रात कुछ लोग एक घर में पहुंचे और वहां पहुंचते ही फायरिंग कर दी, जिसमें पिता और पुत्र घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह कस्बा जंडियाला गुरु में बरयाल रोड पर रहते है। रात को वह अपने बेटे गुरप्रीत सिंह ओर अन्य सदस्यों के साथ घर पर थे। उनका इलाके के ही एक करियाना स्टोर संचालक के साथ करीब 21 हजार रुपये के भुगतान को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले को सुलझाने के लिए कुछ लोग रात के समय उनके घर पहुंचे, जहां बातचीत के दौरान फिर से कहासुनी हो गई। इसके बाद करियाना स्टोर मालिक अपने साथियों के साथ हथियार लेकर आ गया और आते ही फायरिंग शुरू कर दी। 

दोनों पिता-पुत्र को एक-एक गोली लगी। मौके पर करीब चार राउंड फायरिंग की गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल पक्ष का कहना है कि भुगतान में देरी के चलते पहले भी विवाद हुआ था। आरोप है कि पैसे नहीं मिलने पर दूसरी पक्ष के लोग घर से सामान और बाइक ले जाने लगे थे, जिसका विरोध करने पर फायरिंग की गई।

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला लेन-देन और पुरानी रंजिश से जुड़ा सामने आया है। जंडियाला गुरु थाने के प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उसी आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें