फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Amritsar: गुरुद्वारा साहिब जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 13 दिन पहले दुबई से लौटा था

Sun, 12 Jun 2022 09:23 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

छेहरटा काले  पिंड का रहने वाला हरिंदर सिंह 13 दिन पहले ही दुबई से लौटा था। पत्नी और बेटियों के साथ गुरुद्वारा साहिब जाते समय उस पर गोली चलाई गई। 
विज्ञापन
अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सोमवार तड़के मोटरसाइकिल पर दरबार साहिब माथा टेकने जा रहे एक व्यक्ति की कुछ लोगों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले मोटरसाइकिल को लात मार गिराया और फिर गोलियां मार कर हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। इस हमले में मृतक की पत्नी को भी चोटें आई। छेहरटा पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी की फुटेज खंगालना शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


छेहरटा के काले रोड निवासी नरिंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनका भांजा हरविंदर सिंह दुबई से लौटा था। हरविंदर रविवार तड़के करीब 3.30 बजे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर दरबार साहिब माथा टेकने जा रहा था। इस दौरान उनके पीछे मोटरसाइकिल पर आ रहे दो लोगों ने हरविंदर की  मोटरसाइकिल को गिरा दिया और उन पर गोलियां चलानी शुरु कर दी। 

मृतक के मामा ने बताया कि हरविंदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भांजे की पत्नी भी इस हमले में घायल हो गई। उन्होंने बताया कि उनके भांजे की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी, और लगता है कि यह हत्या लूट के इरादे से की गई है। जानकारी मिलते ही एडीसीपी-2 प्रभजोत सिंह विर्क और छेहरटा पुलिस के थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और मौके का मुआयना किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें