फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के मेंबर से फोन कर 50 लाख की रंगदारी मांगी, विदेशी नंबर से आई कॉल

Thu, 29 Dec 2022 07:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

तीन कॉल रंगदारी मांगने की आ चुकी है। कॉल करने वालों ने धमकी देते हुए कहा कि यदि पैसे नहीं दिए तो जान से मार दिया जाएगा। फिरौती मांगने वालों ने यह भी कहा कि हमने रेकी कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में फोन करके पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में लाल हुसैन निवासी गांव वजीर भुल्लर ने थाना ब्यास पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अल्पसंख्यक आयोग पंजाब के सदस्य हैं।

विज्ञापन


उनका हेड ऑफिस फारेस्ट कांप्लेक्स मोहाली में है। उन्हें 11 दिसंबर 2022 को रात करीब 11:44 पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर काल आई कि आपने वक्फ बोर्ड की बहुत सारी जमीन को दबाकर रखा है। 50 लाख हमें विदेश में कनाडा या इंग्लैंड भेज दें नहीं तो जान से मार देंगे। जब उनसे यह रंगदारी मांगी गई, तब वह अपने गांव भुल्लर में मौजूद थे।

इसके बाद दोबारा 12 दिसंबर को सुबह 3 बजे विदेशी नंबर से कॉल आई और फिर वही बात दोहराई गई। इसी दिन दोपहर करीब 1 बजे कॉल आई और काल करने वालों ने कहा कि लगता है कि तेरा काम तमाम करना की पड़ना है। इसी तरह 11 दिसंबर को 12 बजे से लेकर अब तक तीन कॉल रंगदारी मांगने की आ चुकी है।
विज्ञापन


कॉल करने वालों ने धमकी देते हुए कहा कि यदि पैसे नहीं दिए तो जान से मार दिया जाएगा। फिरौती मांगने वालों ने यह भी कहा कि हमने रेकी कर ली है। थाना ब्यास पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें