फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

शर्मसार कर देने वाली घटना: पैदा होते ही दो बच्चियों को अस्पताल की पार्किंग में फेंका, एक को कुत्तों ने नोच डाला

Sat, 10 Jul 2021 03:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पुलिस इस मामले की जांच के लिए पिछले 24 घंटों में अस्पताल में हुई डिलीवरियों का रिकार्ड खंगाल रही है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है। 
 
अस्पताल में मिला बच्ची का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में शनिवार को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। गुरु नानक देव अस्पताल के बेबे नानकी जच्चा-बच्चा वार्ड के पास पार्किंग में शनिवार तड़के दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। एक शव को कुत्तों ने नोचा हुआ था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। इन बच्चियों को फेंकने वालों का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू कर दी गई है। 



शनिवार सुबह करीब आठ बजे अस्पताल के एक गार्ड ने मजीठा रोड थाना की पुलिस को फोन करके सूचना दी कि बेबे नानकी वार्ड के पास स्थित पार्किंग में दो नवजात बच्चियों के शव पड़े हुए हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। एक बच्ची का शव जमीन में गड्डा खोद कर दबाया गया था जबकि दूसरी बच्ची का शव उसके निकट ही जमीन पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव कब्जे में ले लिए। एक शव को कुत्तों ने बुरी तरह से नोचा हुआ था। प्राथमिक जांच के दौरान सामने आया है कि कोई व्यक्ति पैदा होने के तुरंत बाद दो बच्चियों को फेंक गया था।


पुलिस की कई टीमें इसकी जांच में लग गई हैं। एक तरफ पिछले 24 घंटों के दौरान बेबे नानकी वार्ड में हुई डिलीवरियों का रिकार्ड कब्जे में लेकर खंगाला जा रहा है, तो दूसरी तरफ घटनास्थल तक लगे हर सीसीटीवी की फुटेज को अपने कब्जे में लिया जा रहा है। 


मजीठा रोड थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह का कहना है कि दोनों बच्चियों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है और बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें