फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद लिए बच्चे के साथ ऐसा सलूक: टीचर ने निशान देखकर पूछा तो मासूम ने बता दिया पूरा सच... देखें वीडियो

Sat, 17 May 2025 12:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर के शक्ति नगर के मिठाई कारोबारी दंपती ने दो साल पहले बच्चे को गोद लिया था। वायरल वीडियो में बच्चा कह रहा है कि उसे मां और बहन पीटते हैं। आसपास के लोगों ने भी बच्चे की पिटाई के बारे में बताया है।  
विज्ञापन
मासूम बच्चा और माैके पर जमा लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के शक्ति नगर में एक दंपती पर अपने गोद लिए बच्चे को रोजाना पीटने का आरोप लगा है। बच्चे ने ट्यूशन टीचर को पूरी बात बताई जिसने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

विज्ञापन


जब यह वीडियो जिला प्रशासन के अधिकारियों के पास पहुंचा तो तुरंत कार्रवाई की गई। डीसी दफ्तर के कर्मचारी बच्चे को घर से रेस्क्यू कर साथ ले गए। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों की ओर से बच्चे का मेडिकल करवाया जाएगा। उसके बाद हीअगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई कारोबारी ने दो साल पहले लिया था गोद

शक्ति नगर में मिठाई का कारोबार करने वाले एक दंपती ने दो साल पहले एक बच्चा गोद लिया था। बच्चे की उम्र करीब पांच साल है। रोजाना बच्चे के साथ मारपीट की जाती थी। बच्चे के रोने की आवाज आसपास के घरों तक भी पहुंचती थी। दो दिन पहले भी बच्चे को उसके माता-पिता और बहन ने पीटा था। 

यह भी पढ़ें: Punjab: बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 15 ठिकानों पर NIA की रेड, नेटवर्क से जुड़े आरोपियों की धरपकड़ जारी

चोटों के निशान देख टीचर ने पूछा 

इसके बाद जब बच्चा ट्यूशन पढ़ने गया तो उसकी टीचर ने चोटों के निशान देखे। टीचर के पूछने पर बच्चें ने बताया कि उसकी मां और बहन ने उसे मारा है। उसने बताया कि उसे रोज मारा जाता है। टीचर ने बच्चे से बातचीत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शुक्रवार को प्रशासन ने बच्चे को रेस्क्यू कर लिया। जब टीम मौके पर पहुंची तो इलाका निवासियों ने भी बच्चे के साथ मारपीट के बारे में बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें