कंडक्टर के शरीर पर तलवार से कटने के निशान
इसके अलावा 15 से 20 अन्य लोगों ने कर्मचारियों पर हमला किया है। ड्राइवर को 5 घंटे से थाने में बैठ कर रखा गया। कंडक्टर के शरीर पर तीन से चार जगह पर तलवार से कटने का निशान है। उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी और डीएसपी से मुलाकात की है। शुक्रवार को हरियाणा की 10 यूनियन के संयुक्त मोर्चे की मीटिंग करेंगे अगर प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई न की तो बड़ा निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद पंजाब और हिमाचल रोडवेज के साथ अन्य राज्यों की यूनियनों से संपर्क कर समर्थन मांगा जाएगा। उन्होंने मांग की कि पुलिस प्रशासन को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
पुलिस को पीड़ित ने दी शिकायत
जीरकपुर की एकेएस कॉलोनी के रहने वाले बलविंदर सिंह वालिया ने आरोप लगाया कि वह अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ चंडीगढ़ जा रहे थे। चंडीगढ़ बैरियर से पहले फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा तो पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस नंबर एचआर 68 सी 3598 के ड्राइवर ने बस को लापरवाही से चलते हुए बाइक के इतनी करीब ले आया कि वह चढ़ा देगा। उन्होंने शोर मचाया तो बस ड्राइवर और कंडक्टर ने नीचे उतरकर मारपीट करनी शुरू कर दी, कपड़े फाड़ डाले, उसकी दाढ़ी के बाल भी उखाड़ दिए। इससे सड़क पर करीब एक घंटे तक जाम भी लग रहा।
क्या कहती है पुलिस
थाना जीरकपुर एसएचओ गगनदीप सिंह का कहना है कि बाइक चालक बलविंदर सिंह और बस चालक अमित कुमार की शिकायत पर मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।