फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप, पत्नी पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस

Tue, 26 Apr 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों से घटना की सूचना पुलिस को दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर लिया।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर धारीवाल थाना पुलिस ने मृतक के मां-बाप और पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया। 

धारीवाल थाना प्रभारी कुलवंत सिंह मान ने बताया कि गांव बंदेशा के रहने वाले युवक गुरविंदर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से घरेलू क्लेश के चलते अपने सिर में गोली मारकर आत्म हत्या कर  ली। मृतक गुरविंदर सिंह की पहली पत्नि के साथ तलाक हो चुका था। करीब एक सप्ताह पहले ही उसकी शादी कमलजीत कौर पु्त्री संतोख सिंह वासी गांव घसीटपुर के साथ हुई थी।
विज्ञापन


घरेलू कलह और पारिवारिक सदस्यों से दुखी होकर गुरविंदर सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इस घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी नहीं दी और मृतक गुरविंदर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी के अनुसार मुखबिर ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्हें दी। इस पर उन्होंने जांच मामले की जांच की। जांच में मामला सही मिलने पर उन्होंने अपनी ओर से गुरविंदर सिंह के पिता, मांग और उसकी पत्नी के खिलाफ कई धाराओं केस दर्ज किया। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें