फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: इमीग्रेशन कंसल्टेंट से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, गैंगस्टर लंडा के नाम पर प्रेमी जोड़े ने किया कॉल

Wed, 28 Aug 2024 11:24 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर के इमीग्रेशन कंसल्टेंट की बहन बनकर एक महिला फर्जीवाड़ा कर रही थी। उसके खिलाफ गांव में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत बुलवाने के बाद इमीग्रेशन कंसल्टेंट के पास धमकी भरे फोन आने लगे थे। 
विज्ञापन
extortion call - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर हरिके लंडा के नाम पर इमीग्रेशन कंसल्टेंट से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इमिग्रेशन का काम करने वाले एक पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका गांव धराड़ में इमीग्रेशन कंसल्टेंट का ऑफिस है। उनका गांव रख शेखफत्ता जिला तरनतारन है। 

विज्ञापन


आरोपी शहनाजप्रीत कौर उसकी बहन बनकर ग्राहकों से धोखाधड़ी कर अपने खाते में पैसे डलवा लेती थी। ये मामला उसने गांव के गणमान्य लोगों व सरपंच मंदीप के संज्ञान में ला दिया था। जिसके बाद सरपंच ने शहनाजप्रीत कौर को पंचायत में आने को कहा था। 

पंचायत हुई तो अंजाम बुरा होगा

11 अगस्त की शाम करीब साढ़े आठ बजे वह गांव धराड़ स्थित अपने कार्यालय में थे, तभी उनके मोबाइल नंबर पर फर्जी मैसेज आया। व्हाट्सएप के जरिए फिर एक कॉल आई जिसमें एक अनजान व्यक्ति ने खुद को डैडी टंगरा बताते हुए कहा कि अगर गांव में पंचायत हुई तो अंजाम बुरा होगा। लड़की की इज्जत का सवाल है। इसके बाद फिर एक कॉल आया जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को डैडी टंगरा बताते हुए कहा कि अगर गांव में पंचायत हुई तो अंजाम बुरा होगा। 

12 अगस्त को धमकी भरा सुबह फोन आया। फिर उसी दिन दोपहर 12 बजे के बाद बिल्डिंग मैटेरियल का काम करने वाले उनके दोस्त गुरभेज सिंह को धमकी भरा फोन आया। इसके बाद 22 अगस्त को गुरभेज को एक विदेशी नंबर से कॉल आया जिसमें गैंगस्टर हरिके लंडा के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई। 

विज्ञापन


जंडियाला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना जंडियाला गुरु में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी शहनाजप्रीत कौर उर्फ सोफिया निवासी गांव रख शेखफत्ता और गुरविंदर सिंह निवासी गांव सरली जिला तरनतारन को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है। दोनों आरोपी दोस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें