फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल भाई की राइफल से चली गोली: बहन के सिर में लगी, पुलिस को सूचना दिए बिना अस्पताल से शव ले गया आरोपी

Mon, 31 Mar 2025 08:28 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब आर्म्ड पुलिस की 9-बटालियन के कांस्टेबल अनुराग की राइफल से लापरवाही से गोली चल गई थी। गोली उसकी बहन के सिर में लगी और उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब आर्म्ड पुलिस की 9 बटालियन के कांस्टेबल की राइफल से गोली चलने से उसकी बहन की मौत हो गई है। आरोपी कांस्टेबल शव को अस्पताल से बिना पुलिस को सूचना दिए उठाकर ले गया। घटना के दस दिन बाद एएसआई गुरनाम सिंह की शिकायत पर सदर थाने की पुलिस ने मजीठा रोड स्थित ग्रीन फील्ड के दत्ता एनक्लेव निवासी अनुराग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एएसआई गुरनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 19 मार्च को ड्यूटी पर तैनात था। उन्हें सूचना मिली थी कि ग्रीन फील्ड निवासी रितिका को गोली लगी है। वह वेरका के पास एक निजी अस्पताल में दाखिल है। वह जब अस्पताल में अपनी टीम के साथ रितिका का बयान दर्ज करने पहुंचे तो वहां मौजूद डाक्टरों की टीम ने उन्हें बताया कि रितिका के सिर पर गोली लगी है। वह इस समय बयान दर्ज कराने की स्थिति में नहीं है। बयान लेने के लिए उन्हें रितिका के होश में आने का इंतजार करना होगा।

इसके बाद अगले दिन वह फिर अस्पताल पहुंचे तो डाॅक्टरों ने बताया कि रितिका की मौत हो चुकी है। उसका भाई अपनी पंजाब आर्म्ड पुलिस की 9-बटालियन का पहचान पत्र दिखा कर अपनी बहन के शव को ले गया जांच करने के लिए वह अस्पताल से मिले रिकार्ड के मुताबिक मृतक रितिका के घर पहुंचे तो वहां ताले लगे हुए थे। 
विज्ञापन


उन्हें पता चला था कि अनुराग की राइफल से लापरवाही के कारण गोली चली रितिका के सिर में जा लगी थी। इस कारण उसकी मौत हो गई। जांच के बाद उन्होंने अनुराग के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और शव खुर्दबुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। सब इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें