फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन आएगा पंजाब?: झारखंड के पर्यटकों पर हमला, महिलाओं को भी नहीं बख्शा, मां-बेटी की टांगे टूटी

Tue, 24 Jun 2025 07:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब में झारखंड के पर्यटकों पर हमला हुआ है। हमले में मां और बेटी घायल हुई हैं। दोनों की टांगें फ्रैक्चर हुई है। घटना अमृतसर की है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल महिला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों पर हमले की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। झारखंड से अमृतसर आए पर्यटकों पर जानलेवा हमला हुआ है। यह हमला लूट की नीयत से किया गया है। लुटेरों ने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा और हमला कर मां-बेटी को घायल कर दिया। 

विज्ञापन


झारखंड से आए पर्यटकों पर कुछ बदमाशों ने हमला कर उन्हें बुरी तरह से जख्मी कर दिया। पर्यटक अटारी बॉर्डर से रिट्रीट सेरेमनी देखकर लौट रहे थे। घटना सोमवार देर शाम की है। इस दौरान दो बाइकों पर आए बदमाशों ने उनके ऑटो पर हमला कर दिया। इससे चालक सहित ऑटो में सवार मां-बेटी जख्मी हो गईं।

मौके पर पहुंचे बीएसएफ के जवानों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया गया। झारखंड के दुमका जिले के बैजनाथ धाम के रहने वाले पीड़ित राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार देर शाम वे परिवार के साथ अटारी बॉर्डर पर परेड देखकर लौट रहे थे। कुछ ही दूर पहुंचे तो पीछे से दो बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने उनपर हमला कर दिया। लुटेरों ने उनकी पत्नी से पर्स खींचने की कोशिश की, जिससे उनकी बाइक ऑटो से टकरा गई और ऑटो पलट गया। हादसे के दौरान उसकी पत्नी और बेटी का पैर फ्रैक्चर हो गए। आस-पास के लोग एकत्रित हुए थोड़ी दूरी पर मौजूद बीएसएफ के जवान भी पहुंच गए और ऑटो को सीधा कर उन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी मनिंदर सिंह ने कहा कि आरोपियों का पता लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें