चोरों ने काला अफगाना के पंजाब एंड सिंध बैंक में पिछले दीवार में सेंध लगाकर कागजों से छेड़छाड़ की। बैंक कैश चोरी नहीं हुआ। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस ने बैंक मैनेजर के बयानों पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
बैंक मैनेजर नवीन कुमार हाल वासी शास्त्री नगर बटाला ने बताया कि वह शुक्रवार की देर शाम बैंक बंद करके चले गए थे। अगले दिन जब बैंक वह पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पिछली दीवार में सेंध लगी है।
चोरों ने केवल कागजों से छेड़छाड़ की थी। कैश का कोई नुकसान नहीं हुआ था। जांच अधिकारी एएसआई नंद लाल ने बताया कि बैंक मैनेजर के बयानों पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।