नौकर ने सो रही छात्रा से किया बलात्कार
- फोटो : प्रतिकात्मक फोटो
चूड़ा की कुटाई की मशीन पर काम करने वाला एक नौकर अपने मालिक की लड़की के साथ बलात्कार कर फरार हो गया।
घटना शनिवार की रात सोनभद्र जिले के राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है।
पीड़िता ने कोतवाली जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। शनिवार रात करीब 12 बजे चूड़ा कुटाई कार्य चल रहा था।
इस दौरान काम करने वाला एक युवक अपने मालिक के कमरे में गया और वहां सो रही कक्षा दसवीं की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने लगा।
नींद खुलने पर छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन मशीन की आवाज तेज होने के नाते उसकी चीख-पुकार किसी व्यक्ति ने नहीं सुना।
रात में ही पीड़िता ने घटना की जानकारी घरवालों को दी तो लोग नौकर की खोजबीन करने में जुट गए, लेकिन उसका पता नहीं चला।
रविवार की सुबह करीब नौ बजे घरवाले पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे, यहां छात्रा ने पुलिस को आपबती सुनाई।
पीड़िता ने बताया कि पिछले माह भी आरोपी नौकर ने उसके साथ बलात्कार किया था लेकिन लोकलाज के डर से उसने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी नौकर छात्रा के गांव का ही रहने वाला है।