फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरपाण से चालीस वारकर किसान को किया घायल

Tue, 01 Mar 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मेंहदीपुर में जमीन विवाद को लेकर एक किसान पर चालीस वारकर उसे घायल कर दिया। किसान के खून टेस्ट करने पर काला पीलिया की शिकायत पाई गई। घायल किसान जैमल सिंह (40) को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल भर्ती किया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना खेमकरण पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस ने एक किरपाण, 12 बोर की दो अवैध पिस्टल बरामद कर आरोपी रुप सिंह उसके बेटे पंजाब सिंह, बाज सिंह, रुप सिंह के दामाद गुरलाल सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी खेमकरण विश्वामित्र ने बताया कि आरोपी घटनास्थल से फरार हैं। जैमल सिंह के साथ रुप सिंह का जमीन का विवाद है। मंगलवार सायं रुप सिंह ने पंजाब सिंह, बाझ सिंह, गुरलाल सिंह के साथ मिलकर जैमल सिंह को उसके खेतों में घेरकर किरपाणों से चालीस वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस को रूप सिंह की दो अवैध रूप से 12 बोर के पिस्तौल बरामद हुईं। पुलिस ने हथियारों को कब्जे में लेकर केस की जांच शुरू कर दी है। घायल का इलाज कर रहे डॉ. निर्भयवीर सिंह ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर है। खून टेस्ट करने के बाद मरीज में काला पीलिया के लक्षण भी पाए गए हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें